शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्टरगंज के अभिलाषा गार्डन प्रांगण में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष एवं समाजसेवी विक्रम सिंह चंदेल जी के द्वारा शहर के समस्त सफाई कर्मियों व सफाई नायकों को फूल मालाओं से व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह से समस्त सफाई कर्मी व सफाई नायक जहां गदगद थे वही इनका उत्साहवर्धन करते हुए युवा अध्यक्ष विक्रम सिंह भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। क्योंकि यह एक ऐसा सुनहरा अवसर था जब किसी समाजसेवी द्वारा सफाई कर्मियों व सफाई नायकों को शाल भेंट कर व पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया है। कॉरोना महामारी में सफाई कर्मियों द्वारा अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर जिस तरह से इन्होंने समाज की सेवा की है उसके लिए युवा अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल ने आज यह सम्मान समारोह रखा। इस सम्मान समारोह में मुजीब अहमद ,भब्बू , एवं संगठन मंत्री सर्वेश कुमार शर्मा एडवोकेट एवं कोषा अध्यक्ष देवानंद मिश्रा ने सफाई कर्मियों को साल भेंट कर उनका सम्मान एवं धन्यवाद किया ।वही जब सफाई कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 40 वर्षों के पश्चात आज किसी समाजसेवी द्वारा सफाई कर्मियों को व सफाई नायकों को इस तरह से सम्मान दिया गया है। यह हमारे लिए बड़े हर्ष का अवसर है कि श्री विक्रम सिंह चंदेल जी द्वारा हमें सम्मानित किया गया हम पूरी लगन व मेहनत से अपने कार्य को अंजाम देते रहेंगे। जिससे कि स्वच्छ फतेहपुर स्वस्थ फतेहपुर का नारा साकार हो सके।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल