कटनी= आज सोमवार को सुबह से कृषि उपज मंडी प्रांगण मैं कोविड19 टीकाकरण किया जाएगा इस महाभियान मे शामिल होने वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद राजकिशोर यादव द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए इस महा अभियान को सफल बनाने की लोंगो से अपील की गई है साथ ही लोंगो को अवगत कराया है कि हितग्राही मोबाइल नंबर आधारकार्ड लेकर जरूर पहुचे और मेरी सुरक्षा मेरी बैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं।

इस अवसर पर नगर निगम से प्रमोद खरे, विनोद सिंह कृषि उपज मंडी से धोनी निषाद, प्राणनाथ पटेल, संतोष निषाद, टोनी लोहार, कमल कांत तिवारी, एमएसडब्ल्यू महेंद्र रजक,नाती लाल रैदास,रघुराई निषाद, श्रीमती माया आंगनबाड़ी की प्रीति उरमलिया, सहायिका आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस महा अभियान में सभी लोगों ने शपथ लेकर इस महा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट=ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़