देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 120 वे कार्यक्रम मन की बात को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने सुना कार्यकर्ताओ के संग
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने ग्राम पटनी मे पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी के आवास पर मंडल चिलकाना के कार्यकर्ताओ के संग सुना
वहीं इस अवसर पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने उत्तरप्रदेश सरकार के सेवा संकल्प और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों को किया जनता के संग साझा।
नकुड़ विधानसभा विधायक मुकेश चौधरी ने कहा उत्तरप्रदेश मे योगी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड जैसी पहल ने महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम किया है। प्रदेश के सभी 70 जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। वहीं सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जैसी पहल ने बेटियों को शिक्षा के अवसर प्रदान किए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने विकास उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से अपनी उपलब्धियों को जनता के साथ साझा किया है।
चिलकाना मंडल मे सुनी जनता की समस्या कराया त्वरित निदान
चिलकाना मंडल के विभिन्न बूथों पर आज देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत ग्राम पटनी मे पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी के आवास पर सुनी नकुड़ विधानसभा विधायक मुकेश चौधरी ने जन समस्या, समस्याओ को सुनकर विधायक मुकेश चौधरी ने सम्बंधित अधिकारियो से समस्या का त्वरित निदान कराया।
विधायक मुकेश चौधरी ने इस अवसर पर कहा कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पंकज सैनी, अशोक चौधरी, चौधरी तेजपाल, नवनीत प्रधान आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़