शिव मंदिर प्रांगण मे किया कलश स्थापित
कलश स्थापना से पहले निकाली शोभा यात्रा
चिलकाना गांव पटना स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव मंदिर पर कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई।
रविवार को मंदिर प्रांगण में पंडित अनिल शर्मा द्वारा कलश स्थापना से पूर्व पूजन किया गया पूजन के उपरांत महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा मंदिर स्थल से प्रारंभ होकर गांव के मंदिरों को होती हुई पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।कलश यात्रा में बैंड बाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान गौरी गणेश की पूजन की गई उसके उपरांत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में कलश स्थापित किया गया ।उन्होंने बताया कि भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है हम सभी को भगवान शिव के सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए।
इस दौरान मंदिर पुजारी मनोज योगी,सुधीर जैन,श्याम कुमार सैनी,शिव नंदन शर्मा,श्याम सिंह सैनी,विनोद कुमार,राजेश सैनी,राकेश सैनी,अमित उपाध्याय,सुलेख सैनी,सुरेश उपाध्याय नीलम सैनी,पूनम सैनी,प्रियंका उपाध्याय,गायत्री सैनी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़