कार्यक्रम में ऋतु सैनी ने कहा कि किसानों एवं मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
आधुनिक युग में सरकारी नौकरी ना मिलने से हताश होकर बेरोजगार युवक स्वरोजगार को अपना रहे हैं
भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने धौला कुआं से बिहारीगढ़ को जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित गांव ताल्हापुर में किशन टेंट हाउस का उद्घाटन पूरी विधि विधान के साथ फीता काटकर किया
कार्यक्रम में महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने कहां की ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक स्वरोजगार अपना कर अपना एवं परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और अपने पैरों पर खड़े होकर किसी मजलूम की सहायता करेंगे
उन्होंने कहा कि सभी बेरोजगार युवक स्वरोजगार अपना कर अपना कारोबार कर अपने परिवार व गांव तथा देश का नाम रोशन करें अपने परिवार का पालन पोषण कर सुख में जीवन व्यतीत करें
पार्टी किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा जो शोषण किसानों का किया जा रहा उस शोषण को समाप्त करने के लिए हमारा संगठन हमेशा किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ,मास्टर परवीन सैनी , प्रज्वल सैनी, भानु प्रताप सैनी, प्रशांत सैनी, ललित सैनी, बालचंद सैनी ,अशोक सैनी, मनोज सैनी ,सुधीर सैनी, सीताराम सैनी, चंद्रपाल सैनी, डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, डॉक्टर धूम सिंह, अकुल सैनी, श्यामू देवी ,ओम देवी ,परी सैनी, सुमन सैनी, संगीता सैनी, प्रेरणा सैनी,रिया सैनी, पूनम सैनी, शिवानी सैनी, सार्थक सैनी, रवि सैनी, अभिषेक सैनी, डॉक्टर अमित सैनी, अशोक सैनी, निखिल सैनी ,रविंद्र सैनी, सोनम सैनी, आदि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़