ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

*मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में एक गरीब परिवार के 5 सदस्यों के जघन्य हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की

```

*मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में एक गरीब परिवार के 5 सदस्य की जघन्य हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने व दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के संबंध में आदिवासी छात्र संगठन धार ने महामहिम राज्यपाल महोदया राजभवन मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम धार पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य प्रताप सिंह को सोफा ज्ञापन*

जिसमें देवास जिले के नेमावर में आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या व बलात्कार कर उन्हें गड्डा खोदकर 10 फिट नीचे जमीन में दफनाने वाले आरोपियों के विरुद्ध घटना की एस. आई.टी. जांच की साथ ही प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले को 45 दिन तक दबाने की कोशिश करी उनके ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की गई….!

और महामहिम राज्यपाल महोदय जी से निवेदन है कि अमाननीय घटनाओं को लेकर देश प्रदेश के आदिवासी समाज में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है इसलिए अति संवेदनशील प्रकरण में व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए उक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर दिनांक 5 जुलाई 2021 तक कार्रवाई करने हेतु मध्यप्रदेश शासन को निर्देश करें अन्यथा की दशा में पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी
जिसमें आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष महेश डामोर, जिला उपाध्यक्ष राकेश अखाडिया ,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश बघेल, राजू जमरा, विजय बामनिया ,नारायण, ईश्वर कटारे ,प्रवीण, ईश्वर दायमा रविंद्र ,बायसिंह ,धर्मेंद्र ,वीरेंद्र ,नरपत, दयाराम ,प्रदीप रोहित, प्रभु आदि छात्र उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *