नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
जी.एम. इंटर महाविद्यालय,इचाक के द्वारा ग्राम कुरहा अलौंजा और आसिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जी.एम. इंटर महाविद्यालय,इचाक के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम कुरहा, अलौंजा और आसिया में नशा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत ग्रामीण युवाओं को नशा त्यागने और लोगों को नशा से मुक्त होने के लिए जागरूक किया गया ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपने आस पड़ोस के युवाओं को नशा से मुक्त करने की बात कही और अपने गांव को नशा मुक्त गांव बनाने में अपनी भूमिका निभाने की भी बात कही। वर्तमान समय में शेरों के साथ-साथ गांव के युवा भी नशा का शिकार हो रहे हैं और अपने घर को तथा अपनी जीवन को बर्बाद करते जा रहे है। अतः हम सभी को मिलकर एकजुट होकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। ताकि लोगों में नशा से होने वाली परेशानियों को समझ सके और उससे दूर किया जा सके। जी.एम.महाविद्यालय इचाक में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आज स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से अपने – अपने विचारों को लिखित रूप में प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान- मनीषा कुमारी ,द्वितीय स्थान- चंदन कुमार एवं तृतीय स्थान- ऋतिका कुमारी ने प्राप्त किया। महाविद्याल प्राचार्य शंभू कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर देश की तरक्की और उसका भविष्य उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर करता है,लेकिन यदि देश कि युवा पीढ़ी नशा करने लगे तो ऐसे में उस देश को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता। परन्तु कुछ युवाओं को यह बात समझ में नहीं आती और वे नशा करने को बहुत अच्छा समझते है। यही वजह है कि आज ज्यादातर युवा गुटखा,सिगरेट,बीडी,तंबाकू, और शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन करके अपना तथा अपने परिवार को क्षति पहुंचा कर समाज के नजरों में छवि खराब कर रहे है। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने युवा पीढ़ी को नशा न करने का अपील किया और उन्होंने कहा है कि, केवल इचाक ही नहीं बल्कि पूरे भारत में आज की युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रहा है। आज कि हालात ऐसी है कि कुछ युवा जो नशे का शिकार हो गए है उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भी भेजी जा रही है ताकि उस युवा को नशा से मुक्त कराया जा सके। सभी विद्यार्थियों ने शपथ लिया कि नशा अपने जीवन में कभी नहीं करेंगे साथ ही साथ समाज के लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा,संजीत कुमार,रवि कुमार,अजित हांसदा,विनय कुमार मेहता,संगम कुमारी,ज्योति बाला, एवं सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।