जयपुर से ब्यूरो चीफ पूरण मीणा
जयपुर:- ।जयपुर में रजवाड़ा मैरिज गार्डन जगतपुरा में ट्रस्ट के एनएसएसटी डायमंड अवार्ड का आयोजन गार्डन के संस्थापक कमल शर्मा की अध्यक्षता एवम श्री मूर्ति मीना ,हेमंत भाई गोयल , श्रीराम मीना, उर्मिला जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के विधिवत शुरुआत मैक्स डांस एकेडमी दौसा के द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई । एकेडमी के कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में 21 दिव्यांगो को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शोभा को होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ एनएससटी टीम बीकानेर अलवर आदि ने उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया ।कार्यक्रम में सुमन शर्मा , प्रेमजी शर्मा, अल्पना शर्मा , कल्पना , डॉ योगेंद्र कुमार टेपण, डॉ रामहंस मीणा , राहुल मेघवंशी, रजत सक्सेना , एडवोकेट मनीष जी, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे ।