कोंच में 109, नदीगांव में 84 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
????
कोंच। केंद्र सरकार द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा तहसील में बनाए गए दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। कोंच में 109 तथा नदीगांव में 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बुधवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक संपन्न कराई गई। इसके लिए कोंच में सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज और नदीगांव में जिला परिषद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक कोंच में 316 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 207 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 109 गैरहाजिर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर लगातार परीक्षा पर नजर बनाए रहे। बतौर पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी कोंच शैलजा व्यास पूरे समय विद्यालय में मौजूद रहीं। नवोदय से सीएलओ के तौर पर लाइब्रेरियन नागेंद्र कुमार व केंद्र पर्यवेक्षक पंकज कुमार तिवारी मौजूद रहे। उधर, नदीगांव में प्रधानाचार्य मनीष दुवे की देखरेख में संपन्न हुई परीक्षा में पंजीकृत 282 के सापेक्ष 198 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 84 अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी विजयबहादुर सचान मौजूद रहे जबकि नवोदय से सीएलओ जितेंद्र कुमार सिंह व आशा वर्मा मौजूद रहे। परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं के चेहरों पर पेपर बढिया जाने की खुशी साफ दिख रही थी। कुछ बच्चों ने बताया भी कि ज्यादातर सवालों के जबाब सही होने चाहिए।
✒️
रोहितसोनी ब्यूरो चीफ जालौन