ब्लाक प्रमुख, विधायक ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री
रामपुरा (जालौन)। विधायक मूलचंद निरंजन व रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार मुहब्बतपुरा, कर्रा, जायघा में बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों से उनके हाल चाल लिये। ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह ने कहा कि मुसीबत की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी मुसीबत की घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़ी हैं। ग्रामीणों में राशन सामग्री में दाल, चावल, नमक, मिर्ची, धनिया, तेल आदि मिलाकर 16 चीजे ग्रामीणों में वितरित की गई। इस मौके पर विधायक मूलचन्द निरंजन के साथ रामपुरा ब्लॉक प्रमुख
अजीत सिंह सेंगर, अमरसिंह, सत्येन्द्र जायघा, संतोष, दीपू विश्वकर्मा के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय—
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते ब्लाक प्रमुख व विधायक।
रोहितसोनी ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज जालौन