एसीबी विभाग ने ग्रामीणों को दी जानकारी, रिश्वत मांगने वालों की शिकायत व
चूनावढ़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक एवं भूपेन्द्र सिंह सोनी उप अधीक्षक पुलिस ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चूनावढ़ में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को एसीबी विभाग की कार्य प्रणाली की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी अगर आपसे किसी भी कार्य के प्रति रिश्वत के लिए रुपए मांगता है तो आप उसकी शिकायत विभाग के टोल फ्री नम्बर 1064 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं।
विभाग संबंधित कर्मचारी, अधिकारी के खिलाफ तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही करेगा।
आमजन के सहयोग के लिए एसीबी टीम सदैव तत्पर है।
ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करवाने की प्रणाली के बारे में जानकारी ली।
एसीबी टीम ने ग्रामीणों को विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क के लिए मोबाइल नम्बरों की प्रचार पर्चियों का वितरण किया।
इस बैठक में एसीबी के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह सोनी उप अधीन समस्त एसीबी स्टाफ, सरपंच चुघ, ग्राम विकास अधिकारी स चाहर व समस्त ग्रामीण मौजूद