भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज बैठे रहे और डॉक्टर समय हो गया कह कर चले गए… शिकायत पर देर रात सीएमओ कांकेर पंहुचे भानुप्रतापपुर*जानिए पूरा मामला
ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर
*आज भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह की पाली में डॉक्टर मरीज का इलाज छोड़ बाहर से आए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से मीटिंग करते रहे. और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे दोपहर 1:00 बजे मीटिंग खत्म हुई तो डॉक्टर निकल और यह कह कर घर चले गए कि अब लंच का टाइम हो गया और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे,इस बात की शिकायत करने के पहले अस्पताल के जिम्मेदार लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी बैठक आज भानु प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हुई और जिन लोगों की बैठक हुई वो रूटीन बैठक थी जिसमें बाहरी व्यक्ति कोई नहीं आया था फिर हमने फोटो सहित इस बात की शिकायत सीएमएचओ कांकेर डॉक्टर आर एस ठाकुर से की सीएमएचओ ने विषय की गंभीरता को समझा और देर रात धमक गए भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दी सब की क्लास हालांकि सीएमएचओ का यह दौर बहुत ही गोपनीय था पर वे मीडिया की नजर से बच नहीं सके हमने जहां तक हो सका उनकी हर गतिविधि को कैद करने का प्रयास किया और उन्होंने मीडिया से बात करने की बजाय चुपचाप भागना ही उचित समझा और भाग निकले ज़नाब दीवारों के कान भी होते हैं और हमें सब पता होता है कि परदे के पीछे क्या चल रहा है आप सभी को यह बता दूं कि.. कल भी सीएमएचओ साहब का भानुप्रतापपुर में दौर था… वे लगभग 1 घंटे में भानु प्रतापपुर अस्पताल में रुके इस दौरान भानुप्रतापपुर अस्पताल के हर कर्मचारी ने पत्रकारों की जमकर बुराई की और अपनी भड़ास निकाली फिर सीएमएचओ साहब ने कहा कि ठीक है पत्रकारों को अस्पताल परिसर में प्रवेश करने नहीं देना अस्पताल के कर्मचारी बड़े खुश हो गए कि अब अंदर की बातें बाहर नहीं जाएगी आज हम भीतर गए भी नहीं पर बता दिया कि दीवारों के भी कान होते हैं हम क्षेत्र की उस जनता के साथ हैं जो इनके भरोसे है हम हजारों ऐसे आदिवासी गरीब तबके के लोगों के साथ हैं जिनका भरोसा यही अस्पताल होता है.. हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागेंगे कल से हर दिन एक नई खबर अस्पताल की।