पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ा
पिनाहट। मंगलवार को बसई अरेला पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात को बसई अरेला पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी सबोरा नहर पुलिया के पास साइकिल ट्रैक पर एक बाईक सवार संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को देख युवक भागने लगा।पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की है।वहीं पुलिस पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम भोला उर्फ़ श्री भगवान पुत्र दुशासन निवासी ग्राम शाहि का पुरा थाना निबोहरा बताया है। पुलिस ने आर्मस्ट एक्ट के साथ कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है