खाम्हरीया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हुआ संपन्न , विधायक राजेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
जिला ब्यूरो चीफ
सूरज कुमार सोनवानी
सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत संकुल खमहरिया में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन संकुल प्राचार्य गोविंद के द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे।
विधायक अग्रवाल एव जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्य गुच्छ देकर एव बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया ।
संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम क प्रस्तुत किया। मचासीन अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया साथ ही बच्चो को पुस्तक और ड्रेस का वितरण किये। विधायक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि –विद्यार्थी जीवन बोहत ही दुर्लभ है विद्यार्थी इसे व्यर्थ जाने ना दे क्युकी विद्यार्थी को इसी समय सभी ज्ञान मिलते है । बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी गई अंतिम में विधायक ने सभी को बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को लेकर प्रेरित किया । स्कूली बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली पुस्तक ,ड्रेस ,साइकिल ,छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधा के बारे में बताया ।कक्षा 11वीं 12वीं के बालिकाओं को विधायक अग्रवाल ने अपने तरफ से निःशुल्क पानी का बॉटल दिया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल,अखंड देवगढ़ मंडल अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल,प्रमोद,विजय यादव,संतोष जायसवाल,अजय रवि,सोनू यादव,जितेंद्र सोनवानी, रविन्द्र सोनवानी,पवन सोनवानी, शशि सरपंच नुनेरा, रामचरण, तथा अतिथिगण उपस्थित थे संकुल खमहरिया में कार्यरत समस्त शिक्षकों समूहों की बेहतर कार्यप्रणाली को सराहनीय कहा इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षक समूहों को धन्यवाद प्रेषित किया।