सहारनपुर। हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 73749 क्यूसेक पानी।
बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र मे यमुना नदी के जलस्तर मे वृद्धि देखने को मिली।
सहारनपुर। मिर्ज़ापुर, शिवालिक पहाड़ियों एंव मैदानी इलाकों मे हो रही तेज मूसलाधार बारिश के कारण जहाँ हथनीकुंड बैराज का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है। जिसे कम करने के लिए यमुना नदी मे पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह 6:00 बजे हथनीकुंड बैराज पर बढ़ते जलस्तर के दबाव को कम करने के अधिकतम 73749 क्यूसेक पानी यमुना नदी मे प्रवाहित किया गया है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी मे छोड़े पानी को देखते हुए यमुना नदी के किनारे बसे आसपास के गाँवो मे भी अलर्ट किया गया है ओर यमुना नदी से सटी क्षेत्र बाढ़ चौकीयों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़