ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फतेहपुर *गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करने वाली सरकार को मुंह चिढ़ा रहा है बांदा कानपुर मार्ग*

```

*जनपद फतेहपुर/उत्तर प्रदेश*।।

*गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करने वाली सरकार को मुंह चिढ़ा रहा है बांदा कानपुर मार्ग*।।

*गड्ढों में तब्दील हो चुके इस मार्ग में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी*।।

*फतेहपुर* ।।:-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं पर बांदा से कानपुर हाईवे रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां तक की पैदल चलना दुष्वार हो गया है हाईवे पर रोज कोई गड्ढे में घुसकर चोटिल हो रहा है तो कोई साइड क्रॉसिंग में एक्सीडेंट हो रहा है।पानी बरस जाने के कारण सड़क तालाब की तरह दिखाई दे रही है।

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक निवासी बुधवार दोपहर को कोरा कनक से जोनिहा मोटरसाइकिल से जा रहे बंधवा तिराहे में मोटरसाइकिल गड्ढा में घुस गई जिसमे महिला गड्ढा में जा गिरी महिला का पैर दो जगह से टूट गए। ग्रामीणों की मदद से  महिला को पानी भरे गड्ढों से निकाला गया फिर अस्पताल भेज दिया गया।
इस तरह बांदा से कानपुर रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। 2022 में चुनाव है सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं क्या चुनाव के पहले बांदा कानपुर रोड गड्ढा मुक्त हो पाएगा या नहीं यह तो समय के गर्भ में समाया हुआ है ।।:-

*जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट,इंडियन टीवी न्यूज* ।।:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *