उर्स मेले की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने किया स्थल का निरीक्षण
महराजगंज (निचलौल), 11 अगस्त 2025:
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी में आगामी उर्स मेले की तैयारियों को लेकर आज एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं मेले के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी निचलौल एवं उपजिलाधिकारी निचलौल द्वारा मेले के आयोजन स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्थानीय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह उर्स मेला शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8953350191 पर व्हाट्सएप करें।