केशव साहू जिला राजनादगांव
डोंगरगढ़ – 3 व 4 सितंबर की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा नगर की दो किराना दुकानों को निशाना बनाते हुए रेलवे चौक की न्यू पटियाला किराना दुकान और खंडूपारा के चोपड़ा किराना दुकान का शटर का ताला तोड़ सेंध लगा कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। डोंगरगढ में काफी समय के बाद चोरी की वारदात देखने और सुनने को मिला सूत्रों की प्राप्त जानकारी में बताया गया कि रेलवे चौक स्थित न्यू पटियाला गुप्ता आटा चक्की के बाजू की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा काजू, किशमिश, बादाम, शैंपू, तोश, पारले जी बिस्किट चक्लेट सहित अन्य महंगी सामग्रियों के साथ साथ गल्ले में पड़े 6 हजार के चिल्हर की चोरी कर ली गई है। वहीं दुकान संचालक चिंटु पटियाला ने बताया कि चोर अपने साथ लगभग 30 हजार की सामग्री सहित दोनों ताला भी ले गए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दी गई है। श्री पटियाला ने बताया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज में 3.35 मिनट पर चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए थे। इधर दूसरी ओर चोपड़ा किराना दुकान संचालक ने बताया कि दुकान से सिगरेट पैकेट सहित अन्य महंगी सामग्रियों व गल्ले में रखे लगभग 3 हजार के चिल्हर की चोरी हुई है मेरे दुकान के अंदर कैमरा नहीं होने के कारण चोरों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता परन्तु शक है कि जो रेलवे चौक की चोरी किए है वे ही मेरी दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोरी किए है, जिसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई है और आज थाना जाकर लिखित शिकायत दी जाएगी।