दुद्धी (सोनभद्र)। थाना विंढमगंज क्षेत्र के महुली रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक महिला चक्कर आने से गिरकर घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार,फुलपति देवी (52), पत्नी बिंदुराम निवासी पकरी , शुक्रवार को अपने पति बिंदुराम के साथ दुद्धी से सवारी गाड़ी द्वारा पकरी जा रही थीं। रास्ते में महुली रेलवे स्टेशन के नज़दीक उन्हें अचानक उल्टी महसूस हुई, जिस पर उन्होंने वाहन रुकवाया और उतरकर सड़क किनारे खड़ी होकर उल्टी करने लगीं। इसी दौरान चक्कर आने से वह गिर पड़ीं और घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से फुलपति देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बारे में उनके पति बिंदुराम ने बताया कि पत्नी का स्वास्थ्य पहले से ठीक नहीं था। वे दुद्धी से नाती से मिलकर पकरी लौट रहे थे। नाती दुद्धी में रहकर पढ़ाई करता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह