बिल्सी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए नन्नूमल जैन इंटर कालेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गौरव उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। बताया कि कोई व्यक्ति मुफ्त में कुछ दे तो न लें। लालच में न पड़े। कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल
https://cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज कराए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. राजकमल गुप्ता, सचिन उपाध्याय, लवकुमार सिंह, उमेश चंद्र सक्सेना, अरविंद कुमार, पुरुषोत्तम शाक्य, इंद्रा माहेश्वरी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
——–
साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी
बदायूं। मिशन शक्ति और साइबर सेल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुजरिया पुलिस ने एसएस गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उपनिरीक्षक अनिल कुमार और साइबर सेल से अक्षय कुमार ने कॉलेज छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। फ्रॉड कॉल को अटेंड न करने और अपना ओटीपी न बताने की जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश कुमार,मुनेंद्र सहित शिक्षा विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत