ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
ग्राम गड़खल सनावर एवं कसौली गड़खल (सोलन) ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान का सफल आयोजन
वित्तीय सेवा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज गड़खल सनावर एवं कसौली गड़खल कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया, शिमला के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर रहे।
यूको बैंक, सोलन अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीमती तमन्ना मोदगिल के नेतृत्व में ग्राम गड़खल सनावर एवं कसौली गड़खल में RE KYC और प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजनाओं (PMSBY, PMJJBY और अटल पेंशन योजना) पर सैचुरेशन अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 70–75 लोग शामिल हुए और मौके पर 55 RE KYC सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
यूको बैंक, सोलन अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीमती तमन्ना मोदगिल के नेतृत्व में ग्राम गड़खल सनावर एवं कसौली गड़खल में RE KYC और प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजनाओं (PMSBY, PMJJBY और अटल पेंशन योजना) पर सैचुरेशन अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 70–75 लोग शामिल हुए और मौके पर 55 RE KYC सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
रहे। यूको बैंक की आंचल प्रमुख श्रीमती रचना मिश्रा और दोनों पंचायतों के ग्राम प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंचल प्रमुख श्रीमती रचना मिश्रा जी ने RE KYC और जनसुरक्षा योजनाओं के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
इस शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों ने भाग लिया शिविर में एसबीआई ,जोगिंद्रा बैंक ,बैंक ऑफ बड़ौदा इंडियन बैंक,। सभी बैंकों के अधिकारी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे । इन सभी बैंकों द्वारा Re-KYC की गई।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।