नए पुलिस अधिक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के मंशा पर अवैध नशा व्यापारी दे रहा चुनौती
गोरगाव के रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत खुले आम बिक रही कोरेक्स, पुलिस के आंख के नीचे विपिन प्रिंस पटेल( गोरे) बेच रहा माहौल
नशे के दलदल में डाल रहा युवाओं को पुलिस के लिए बना चुनौती या पुलिस जानबुझकर नहीं कर पा रही कार्यवाही, नशे के दलदल में नाबालिक लड़के भी शामिल
रीवा। रीवा जिले में अवैध नशे के प्रति हमेशा से ही पुलिस ने नशा व्यापारियों पर लगाम लगा रखी है। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे श्री विवेक सिंह ने जब तक रीवा में रहे तो नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कई अभियान के साथ चोरी-छिपे अवैध नशे बेचने वाले पर लगातार कार्रवाई करते रहे जहां उनके पदस्थापना दूसरी जगह होने के बाद नए पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने रीवा की कमान संभालने के बाद सबसे पहले उनकी भी यही मंशा रही की रीवा जिले के अंदर बढ़ रहे अवैध कोरेक्स नशे को बेचने वाले को जड़ से खत्म करना ही पहली प्राथमिकता रहेगी लेकिन माननीय पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर रायपुर कर्चुलियान पुलिस फेर रही पानी जहां रायपुर कर्चुलियान थाने अंतर्गत 5 किलोमीटर की दूरी पर ही बिक रही खुले आम कोरेक्स लेकिन पुलिस को जानकारी है ? या जानबूझकर अनजान बनकर अवैध नशे के बेचने वाले विपिन पटेल उर्फ (गोरे) जो की खुलेआम दिन-रात माहौल बेचता है और अपने साथ ही एक नाबालिक लड़के को भी इस अवैध नशे के दलदल में चंद पैसों को लालच देकर उसके भविष्य को भी बर्बाद कर रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं यह अवैध नशे बेचने वाले का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह अवैध नशा कोरेक्स का नशा बढ़-चढ़ कर बिक रहा है। और पुलिस अभी भी खामोश बैठी हुई है अब उस खामोशी का कारण क्या है। यह तो सोचनिय विषय है। लेकिन जिस तरह लगातार आज 6 महीने से ज्यादा गोरेगांव में इस तरह से माहौल की बिक्री हो रही है कि गोरगांव और रायपुर कर्चुलियान के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस व्यक्ति के पास माहौल लेने जाते हैं। और हर दिन हजारों सीसी खपत हो जाती है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस को कानों कान खबर नहीं है। या तो फिर कहें जानकारी होने के बावजूद मामला कुछ और है जिसके वजह से कानों में जू तक नहीं रेंग रही और अवैध नशे का व्यापार बड़ी ही सफलतापूर्वक के साथ फल फूल रहा है। डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो प्रमुख कृष्णा द्विवेदी