कल्चुरी समाज की महिलाओं ने पितृमोक्ष अमावस्या पर किया दान
नर्मदापुरम्। पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर कल्चुरी समाज की महिलाओं ने मिलकर दान-पुण्य किया। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से दान अर्पित कर अपने पितरों को याद किया। इस मौके पर समाज की कंचन चौकसे,रीना चौकसे,पुष्पा चौकसे शोभा चौकसे,आरती चौकसे,अर्चना मालवी,निधि चौकसे भारती चौकसे ने मिलजुलकर परंपरा निभाई और सभी को धार्मिक आस्था व एकता का संदेश दिया।