रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़
नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील में अखंड राजपूताना सेवा समिति नर्मदापुरम का वार्षिक अधिवेशन रविवार 21 सितम्बर 2025 रविवार के दिन एलकेजी कॉलोनी स्थित नमक रेस्टोरेंट, में संपन्न हुआ। अधिवेशन में समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
बैठक में कबड्डी प्रतियोगिता, बच्चों का प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन, नवयुवती–नवयुवक परिचय सम्मेलन, ग्रामीण एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों का सूचीकरण, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा तथा राजपूत महिला शक्ति की सक्रिय भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
अधिवेशन में संगठन विस्तार की दिशा में शशांक वेस गोल्डी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना का संकल्प*
सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक उपरांत सभी समाजजन पुरानी इटारसी स्थित प्रस्तावित स्थल महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुँचे, जहाँ बोर्ड लगाकर स्थल का निर्धारण किया गया और पुष्पवर्षा कर संकल्प को सुदृढ़ किया गया।
अधिवेशन में वार्षिक सामाजिक कैलेंडर घोषित किया गया। इसमें प्रमुख आयोजन शामिल हैं
15 मार्च को नवयुवती–नवयुवक परिचय सम्मेलन
महाराणा प्रताप जयंती समारोह, जिसका संयोजन राजपूत महिला शक्ति करेगी
परिजन सम्मेलन, जिससे समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का लक्ष्य रखा गया है
उद्बोधन, संचालन एवं आभार
अपने उद्बोधन में राहुल सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, लक्ष्मण सिंह, हरपाल सिंह सोलंकी, उमेश सिंह राजपूत और डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, साहित्य और निस्वार्थ सेवा भाव आवश्यक है।
बैठक का स्वागत उद्बोधन नीरज सिंह चौहान ने किया।मनीष ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया।
अंत में दुष्यंत चौहान ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजहित में सक्रिय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला मंडल से रजनी सोलंकी, गीता ठाकुर, बबीता चौहान, संगीता राजपूत, संतोष बैस, नम्रता राजपूत, पूनम सोलंकी, अनीता राजपूत, आभा ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
अधिवेशन का समापन समाजजनों के इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी मिलकर एकजुट समाज, शिक्षित युवा और सेवा भावी पीढ़ी के निर्माण में सहयोग देंगे।