नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
“पुरुष नसबंदी पखवाड़ा” शुरू: हजारीबाग में परिवार नियोजन के लिए विशेष प्रोत्साहन
हजारीबाग: परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी अभियान का उद्घाटन समारोह आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को पुराना OOO DDO बिल्डिंग, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना और उन्हें नसबंदी अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जागरूकता पखवाड़ा: यह अभियान 13 नवंबर 2025 तक चलेगा। Vasectomy Camp: 20 दिसंबर 2025 तक सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम (ANM) और सहिया के साथ आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से न्यूनतम स्वास्थ्य केंद्रों में पुरुष नसबंदी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन, हजारीबाग, डॉ. अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि यह अभियान पुरुषों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण है।
डीडीओ शशी जयसवाल द्वारा यह बताया गया कि पुरुष नसबंदी (Vasectomy) एक आसान और भयमुक्त प्रक्रिया है। यह बिना चीरा-टाका के 10 मिनट में किया जाता है और आधे घंटे बाद घर जाने की छुट्टी मिल जाती है। इससे दैनिक कार्य बाधित नहीं होता।
जिला बीएमओ डीडीओ पदाधिकारी, हजारीबाग, डॉ. कपिल मुनि प्रसाद ने बताया कि पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता हेतु भारत सरकार तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है।
विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा
झारखंड का प्रजनन दर (Fertility Rate) 2.3 है, जिसे 2.1 पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत: पुरुष नसबंदी अपनाने वाले: उन्हें ₹3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रेरक (Motivator): जो व्यक्ति नसबंदी के लिए किसी को प्रेरित करेगा, उसे ₹300 की राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशी जयसवाल, जिला बीएमओ डॉ. कपिल मुनि प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश सिंह, एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।