ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह चौहान Indian Tv News
“घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में उठाया कोपागंज-कसारा तथा दोहरीघाट-मधुबन सड़क का मुद्दा”
“सांसद राजीव राय ने घोसी लोकसभा क्षेत्र पर सरकार से विशेष ध्यान देने की माँग की”
“घोसी सांसद ने रेल मंत्री पर भी कसा तंज, कहा मऊ में आप लगातार हार रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वहां काम ना हो।”
“घोसी सांसद राजीव राय ने अपने दिए पत्रों पर रेल मंत्री द्वारा करवाई न करने पर ध्यान आकर्षित कराया”
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही घोसी सांसद राजीव राय पूरे रौ में नजर आ रहे हैं, स्वर्गीय सुधाकर सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल होने के उपरांत आज संसद के सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान घोसी सांसद राजीव राय ने कोपागंज से कसारा मार्ग के खस्ताहाली का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे उपेक्षा पर सदन का ध्यान खींचा।
वहीं घोसी सांसद राजीव राय ने दोहरीघाट से मधुबन मार्ग के बदहाली का मुद्दा भी उठाते हुए दोनों सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। घोसी सांसद ने रेल मंत्री तथा रेल राज्य मंत्री दोनों को आड़े हाथों लेते हुए भरी सदन में अपने पत्रों पर अब तक कोई कार्यवाही न किए जाने के बाबत सवाल पूछा तथा उम्मीद जताई की मऊ से जिन ट्रेनों के संचालन की मांग राजीव राय द्वारा की गई है, उस पर जल्द कार्यवाही करते हुए अमल में लाया जाएगा।
घोसी सांसद राजीव राय ने सरकार से मांग करते हुए कटाक्ष किया कि घोसी लोकसभा पर विभिन्न बुनियादी समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा विशेष कृपा की जाए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि जहां से सरकार चुनाव हार रही हो उस जिले या लोकसभा को उपेक्षित कर दें।
ऐसी ही छोटी बड़ी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…