दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना अंतर्गत पतरिहा गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें 65 वर्षीय ग्रामीण मित्तल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि मित्तल सिंह अपने घर पर बकरियों को बांधते समय उनकी पैर की रस्सी में फंस गई, जिससे वे अचानक गिर पड़े और उनका बाया पैर फ्रैक्चर हो गया।
परिजन तुरंत उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मित्तल सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह