राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 512 से अधिक अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

बरेली। मीरगंज स्थित राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज परिसर में राजश्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सत्र:2025:2026 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दावा प्राप्त की कैंप में कुल =512 से अधिक छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं दवाओं का लाभ उठाया।
चिकित्सा शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला रोग, त्वचा रोग, पेट से संबंधित बीमारियां, एलर्जी, बवासीर, जोड़ों का दर्द, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी सामान्य रोगों की जांच कर उपचार किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक मरीज की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक जांच और उचित दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर में डॉ. गंजाला, डॉ. प्राची, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. अर्चित, डॉ. प्रभास मिश्रा, डॉ. सर्वजीत, डॉ. जितेंद्र, डॉ. ज्योति, डॉ. वैष्णवी, डॉ. आशिमा रानी, डॉ. अजहर अहमद एवं डॉ. अशक्ति सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिवकुमार सिंह व कॉलेज स्टाफ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। आयोजक डॉ=मृदुला शर्मा जी और डॉ=अनुपम शर्मा जी ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भरोसा दिलाया।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली