सुशासन सप्ताह प्रशासन गांवो की ओर आयोजित
नाडोल कस्बे में कोटडी,केसुली व नाडोल ग्राम पंचायतों का सामुहिक शिविर आयोजित हुआ।राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसी क्रम में 19 दिसम्बर को ग्राम पंचायत नाडोल शिविर प्रभारी विपुल सिंह के निर्देशन में आयोजितकिया गया शिविर में ग्राम सेवा सहकारी समिति कोटडी को पट्टा जारी किया गया। प्रार्थी सहकारी समिति व्यवस्थापक दलाराम राईका ने बताया की उक्त पट्टा जारी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई है, जिसे भूमि का मालिकाना हक एवं ग्रामीणों को खाद्य सामग्री वितरित करने में आसानी होगी, इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया गया। शिविर प्रभारी विपुल सिंह ने बताया की शिविर के माध्यम से आमजन की समस्यायों को मौके पर ही सुनकर समाधान किया गया जहां प्राप्त परिवेदनाओ का त्वरित निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जा रही है अचलसिंह सौलकी ग्राम विकास अधिकारी ने बताया की सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन द्धारा जनता के द्धार तक ग्रामीणों तक पहुंचा कर पारदर्शी जबाब देह एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है
शिविर मे भू-अभिलेख निरिक्षक लिखमाराम,पटवारी पुनमचंद ,ग्राम विकाश अधिकारी अचलसिंह सौलकी ,प्रशासक फुल कंवर,कोटडी प्रशासक सुखी देवी,नाडोल उप सरपंचभवानी सिंह राजपुरोहित,
ग्रामीण विकाश विभाग ,पंचायतीराज विभाग ,राजस्व विभाग,खाद्य विभाग कस्बे, गलाराम मेघवाल ग्रा वि आ,सामाजिक न्याय विभाग,श्रम विभाग,महिला व बाल विकाश विभाग मनोहरमा,वन विभाग,पशुपालन विभाग कपिल कुमार चौधरी,कैलाशकुमार,कृषि विभाग छगनलाल भटनागर,उर्जा विभाग टिकमचंद कनिष्ठ अभियंता देसूरी ,चिकित्सा विभाग गुरमित कोर,
सहित विभागों के अधिकारीयों ने भाग लिया लेकर प्राप्त समस्या का मौके पर निराकरण किया