सदर बाजार क्षेत्र में ट्रक में आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना
आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत स्टार पेपर मिल से आगे टपरी रोड पर एक चलते ट्रक में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंबाला रोड फायर स्टेशन एवं फायर स्टेशन सरसावा से एक-एक फायर टेंडर को मौके के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची फायर टीम ने पाया कि ट्रक संख्या UP 11 DT 0396 विद्युत पोल से टकरा गया था, जिसके कारण ट्रक में आग लग गई। ट्रक में हैंडीक्राफ्ट से संबंधित लकड़ी का सामान भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने की संभावना बनी हुई थी।
फायर कर्मियों द्वारा तुरंत होज लाइन फैलाकर पंपिंग शुरू की गई तथा फायर हुक व फावड़े की सहायता से लकड़ियों को अलग-अलग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि उक्त ट्रक थाना मंडी क्षेत्र से माल लेकर जनपद गौतम बुद्ध नगर की ओर जा रहा था।
फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित, क्षेत्र में राहत
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़