गुना जिले में अपराध की दुनिया पर पुलिस ने ऐसा प्रहार किया है, जिसने चोरों और अपराधियों की रीढ़ तोड़ दी है पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त, सख्त और संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस ने जिले की अब तक की सबसे बड़ी रिहायशी चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 84 लाख 3 हजार रुपये की चोरी का माल बरामद किया है।
यह कार्रवाई थाना विजयपुर क्षेत्र की हाई-प्रोफाइल गोल टाउनशिप कॉलोनी में हुई चोरी से जुड़ी है, जहां बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर शातिर चोरों ने करोड़ों की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन पुलिस की पैनी नजर, तकनीकी जांच और रात-दिन चली दबिशों ने अपराध की पूरी स्क्रिप्ट पलट दी।
सीसीटीवी, टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र ने खोला राज
चोरी के बाद पुलिस ने शहर से लेकर प्रदेश की सीमाओं तक जांच का जाल बिछाया।
सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्धों की गतिविधियों पर तकनीकी सर्विलांस रखा गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया इसी कड़ी में पुलिस आरोपी तक पहुंची।
26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का कबूलनामा
पुलिस ने पप्पू उर्फ पप्पा (26 वर्ष) निवासी ग्राम खरौदा, थाना टाडा जिला श्योपुर को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने गोल टाउनशिप समेत अन्य स्थानों पर की गई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया।
84 लाख का खजाना बरामद – देखकर दंग रह गई पुलिस
आरोपी के कब्जे से—
नकद राशि ₹2,40,000
सोने के आभूषण: हार, चेन, कड़े, अंगूठियां, झुमके, पेंडल, ब्रेसलेट, टॉप्स सहित कुल 463.3 ग्राम सोना
कुल कीमत: ₹84,03,000
बरामदगी इतनी बड़ी थी कि खुद पुलिस टीम भी हैरान रह गई।
गुना पुलिस का साफ संदेश – अपराधी कहीं भी बच नहीं सकता
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस है। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, गुना पुलिस उसे पकड़कर कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।”
पुलिस टीम की ऐतिहासिक सफलता
इस ऐतिहासिक खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी दीपा डोडवे, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक कांतीलाल दिवाकर सहित एसडीओपी टीम और थाना विजयपुर के जवानों की निर्णायक भूमिका रही।
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट