इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पैकौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक का शव उसकी प्रेमिका के घर खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और थाने के पास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 को जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक युवती समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।