प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…..ग्रामीण ने की पीएम आवास का भूमि अंडई डूंगरिया मध्य परियोजना में फंसे भूमि होने की वजह से ग्राम खरगहना में पीएम आवास बनाने कलेक्टर से की मांग……
डिंडोरी – जिलें के समनापुर ब्लॉक के ग्राम उमरिया निवासी पवन दास पिता स्वर्गीय संतोषी दास पड़वार ने खाते की भूमि अंडई डूंगरिया मध्य परियोजना के भूमि में फंसे होने की वजह से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास दूसरे जगह ग्राम खरगहना में बनाने की मांग जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय से आवेदन पत्र देकर किया है। दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि खाता स्वामित्व अधिकार की भूमि ग्राम उमरिया में अंडई डूंगरिया मध्य परियोजना में फंसे होने के कारण से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नहीं कर पा रहा है और प्रधानमंत्री आवास को ग्राम उमरिया के स्थान पर ग्राम खरगहना में बनवाने की अनुमति की मांग की है।
आवेदक पवन दास ने आरोप है कि ग्रामवासियों के द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट किया जा रहा है और खेतवाड़ी में ग्राम वासियों के द्वारा नहीं आने-जाने दिया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट समनापुर थाना में की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आवेदक पवन दास ने कलेक्टर महोदय से दबंगई करने वाले ग्राम वासियों के ऊपर उचित कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री आवास को ग्राम खरगहना में बनाने की अनुमति मांगी है।
