मोकामा से जेडीयू विधायक Anant Singh को Patna High Court से जमानत मिल गई है। लंबे समय से कानूनी मामलों में फंसे अनंत सिंह को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।जानकारी के मुताबिक, उन्हें दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत दुलारचंद यादव हत्या मामले में राहत कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहाई संभव शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं समर्थकों में खुशी की लहर जमानत की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। मोकामा और आसपास के इलाकों में समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि, जमानत किन शर्तों पर दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही उनकी रिहाई हो सकती है।
फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अनंत सिंह कब जेल से बाहर आते हैं और आगे की राजनीतिक स्थिति क्या रहती है।
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया) रिपोर्टर