राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। मातृ दिवस के अवसर पर पत्रकार राजेश कुमार तिवारी ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए समाज को भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां हम सभी के जीवन का मूल आधार होती है, जो हमें न केवल जन्म देती है बल्कि संस्कार, सत्य और संघर्ष के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।
तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनके स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन से ही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है और सफलता प्राप्त करता है।
उन्होंने प्रदेश सहित समस्त मातृ शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कामना की कि सभी पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे और समाज में माताओं का गौरव एवं सम्मान निरंतर बढ़ता रहे।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में मां के योगदान को समझें और उनके प्रति आदर एवं कृतज्ञता प्रकट करें।