किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
पखांजूर।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।
थाना छोटे बेठिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेकमीटोला के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है।