सहारनपुर
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन शक्ति 5.0’ और पुलिस उपमहानिरीक्षक के ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर फिरोजाबाद रोड स्थित एक आम के बाग से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जौनी उर्फ जावेद पुत्र महावीर, निवासी नयाबांस उर्फ पटना, चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्ज़े से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ चिलकाना और देवबंद थानों में दुष्कर्म, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 199/2026 दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है और उसके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़