बरेली आंवला में नाबालिग से कुकर्म, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित मां ने सीओ को दी शिकायत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
आंवला। आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को सीओ आंवला को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके 11 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म हुआ, लेकिन पुलिस ने समय पर मेडिकल नहीं कराया और न ही बयान दर्ज किए।
शिकायत पत्र के अनुसार, यह घटना 16 जून को हुई थी। महिला का बेटा अपने घर के सामने तालाब किनारे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसे टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया।
महिला का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है, फिर भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे उनके हौसले बुलंद हैं और वे लगातार धमकी दे रहे हैं, साथ ही समझौते का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी है कि वे उन्हें गांव से भगाकर ही दम लेंगे। महिला ने अपने बेटे का बयान दर्ज कराने और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली