शहीद ऊधम सिंह जी के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए टोहाना ने मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 475 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया, जो न केवल एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं।
यह रिकॉर्ड केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाने वाला संकल्प है।
सभी रक्तदाताओं, आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक आभार, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर अध्यक्षता डॉ अमित गर्ग साईं बच्चों का हॉस्पिटल टोहाना की
मुख्य अतिथि डॉक्टर बुधराम सीएमओ फतेहाबाद व अतिथि वशिष्ठ डीएसपी टोहाना जयभगवान जी थे जिन्होंने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुखदेव मलिक ने 24वीं बार रक्तदान किया और सभी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा की आप भी समय-समय पर रक्त दान करते रहें
मानव सेवा संगम से वर्ल्ड बैंक टीम पहुंची मानव सेवा संगम के प्रधान सतपाल नानेडी, अमन, कृष्ण, वीरपाल, सीमा, पुष्पा, प्रिया, शुभम, कुलदीप, वह वर्ल्ड बैंक मानव सेवा संगम का ऑल स्टाफ मौजूद रहा, जगदंबा वर्ल्ड बैंक टोहाना का स्टाफ भी मौजूद रहा
अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट जिला जींद
जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश मलिक ब्लॉक अध्यक्ष नरवाना डॉक्टर मेजर सिंह विर्क डॉक्टर दिलबाग मोर डॉक्टर रिछपाल सिंह रशीदा डॉ अनुप डॉक्टर संदीप जूलेड़ा डॉक्टर दर्शन सुलहेड़ा डॉक्टर नवदीप जूलेड़ा
“शहीदों का सम्मान, मानवता की पहचान — रक्तदान महादान।”
टोहाना से सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा