अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के जीजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे जमीन हड़पने की साजिश थी।
वीओ-1:
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली में कुछ दिन पहले भारतीय वायुसेना में चयनित मोहित का शव एक कुएं से बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, क्योंकि मृतक के गले में एल्युमिनियम का तार फंसा मिला था। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।
वीओ-2:
जांच में सामने आया कि ससुराल पक्ष की करीब 7 से 8 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मोहित की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश का मुख्य आरोपी मोहित का जीजा है, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
वीओ-3:
आरोपियों ने मोहित को मंदिर जाने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाया और खेत में बनी झोपड़ी तक ले गए। वहां दो आरोपियों ने मोहित को पकड़ लिया, जबकि तीसरे आरोपी ने एल्युमिनियम वायर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया गया।
वीओ-4:
हत्या के बाद आरोपी एक बड़ी गलती कर बैठे। मृतक का मोबाइल झोपड़ी में ही छूट गया, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। इसी सुराग और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। भारतीय वायुसेना में चयनित एक युवक की कथित तौर पर जमीन के लालच में हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।