सोनभद्र। दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को अब एक नई पहचान मिल गई है। नामकरण समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया, जब जिलाधिकारी ने बच्ची को गोद में लेकर उसके सुरक्षित और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी का भरोसा दिलाया।
जिले में शुक्रवार को दुद्धी से रेस्क्यू की गई नन्ही बच्ची के नामकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्ची का नाम ‘कीर्ति’ रखा गया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी चर्चित गोड़ ने बच्ची को गोद में उठाकर उसके प्रति अपनापन जताया। उन्होंने बच्ची के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।
डीएम चर्चित गोड़ ने इस मौके पर कहा कि अब यह बच्ची समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची की देखभाल और पालन पोषण में कोई कमी न आने पाए। बच्ची को अब नई पहचान ‘कीर्ति’ मिलने के बाद उसके भविष्य को लेकर आशा की किरण जगी है।वहीं दुद्धी क्षेत्र में इस घटना को मानवता की मिसाल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम के इस कदम की सराहना की है। बच्ची के रेस्क्यू और पुनर्वास की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा हो रही है।

