पन्ना।
पन्ना-छतरपुर मार्ग पर मड़ला घाटी में आए दिन लगने वाले भीषण जाम को लेकर पन्ना कलेक्टर और एसपी के सख्त निर्देशों के बाद यातायात पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
शनिवार को मड़ला घाट की चढ़ाई पर महाकाल ग्रुप (सतना) की NRS कंपनी के एक ट्राला का अचानक डीजल खत्म हो गया। बीच रास्ते में वाहन बंद होने से घाटी में 3 से 4 घंटे तक भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्राला हटवाया और यातायात बहाल कराया। अमानगंज निवासी चालक शुभम विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर मड़ला थाने भेजा गया।
BNSS की धारा 163 के तहत ट्राला चालक और वाहन मालिक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना चेकिंग और लापरवाही से गाड़ियां ले जाने वाले ट्रांसपोर्टरों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश