ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) की जनपद पंचायत छपारा में आने वाले ग्राम पंचायत भटमतरा में रोजगार सहायक धर्मेंद्र बंजारा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में उड़ाई जा रही है धज्जियां

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) की जनपद पंचायत छपारा में आने वाले ग्राम पंचायत भटमतरा में रोजगार सहायक धर्मेंद्र बंजारा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में उड़ाई जा रही है धज्जियां

 


प्रधानमंत्री आवास योजना वैसे तो गरीबों के लिए बनाई गई है लेकिन जो पदों पर हैं वे जानते हैं कि उनकी धज्जियां कैसे उड़ाना है चाहे प्रशासन ईमानदारी का लाख डंका बजाए सब झूटी साबित हो जाती हैं पद,पावर,पैसों के आड़ में गरीब और आम जनता हमेशा प्रताड़ित होती है और सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाती है परिवार को सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं की पत्नी नेहा बंजारा सहित बहन मानती,भाई मानसिंह,पिता स्व. दादूराम-माता सुशीला के नाम से स्वीकृत करा लिए जाते हैं

 

 

 लेकिन ग्राम के जो गरीब आदिवासी व अन्य समाज के लोग हैं उनके आवास में कोई नाम नही है रोजगार सहायक ने अपने पद का भरपूर उपयोग करते हुए कपिल धारा योजना से कूप का निर्माण कार्य करवाया और सरकार की जनहितकारी योजना का सारा फायदा स्वयं के परिवार को पहुचाने का काम किया प्रशासन की नाक के नीचे ये सब धड़ल्ले से चलता रहा किसी को यह जानकारी नही लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *