रिपोर्टर सतपाल सिंह मान
लोकेशन – हसनपुर, अमरोहा यूपी
अमरोहा।
पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हसनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्या है मामला –
दिनांक 01.11.2026 की रात्रि को थाना हसनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दीपपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम *मोहसिन पुत्र इकरार निवासी मौहल्ला कायस्थान, निकट लाल मस्जिद, हसनपुर, जनपद अमरोहा बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *90 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 22 लाख रुपये* बताई जा रही है, बरामद हुई। इसके अतिरिक्त एक रियलमी मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल संख्या UP23AW1867 भी बरामद की गई।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना हसनपुर पर *मु0अ0सं0 648/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
