ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सिवनी/खाद्य प्रतिष्ठानों से अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ खाद्य प्रतिष्ठानों से अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया

 


खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच सतत की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 19 जुलाई को तहसील केवलारी के ग्राम खुरसरा टेंभरे किराना दुकान से तुअर दाल का नमूना लिया गया तथा एक्सपायरी डेट की लगभग 1000 रू की 20 किलोग्राम की खाद्य सामग्री नष्ट कराते हुए कमियों मे सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र जारी किया। इसी तरह न्यू ओम साईं किराना पांडेय छपारा से भी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री कुल मात्रा लगभग 25kg जिसकी कीमत लगभग 7000 रू थी को नष्ट करते हुए सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *