जिला पंचायत,मंदसौर में दुर्गा विजय पाटीदार अध्यक्ष,मनुप्रिया विनीत यादव उपाध्यक्ष बनी
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आज पूरी तरह से खत्म हो गई,आखिरी पड़ाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आज संपन्न हुई जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा में दो महिला प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूती से कर रही थी जिसमे से भूतपूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की पुत्र वधू दुर्गा विजय पाटीदार और भूतपूर्व विधायक स्व.राजेश यादव की पुत्रवधू मानुप्रिया विनीत यादव,क्युकी मंदसौर जिला पंचायत की सिर पिछड़ी महिला आरक्षित थी और दोनों ही उम्मीदवार पिछड़ी जाती वर्ग से आती है इसलिए दोनों ने अपनी अपनी दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए कर रखी थी जिसके कारण भाजपा किसे अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत मे उम्मीदवार बनाए असमंजस की स्तिथि बरकरार थी क्युकी दोनों ने अपनी दावेदारी मजबूती से पार्टी हाई कमान के सामने कर रखी थी जिसके कारण उम्मीदवार को खड़ा करने में दिक्कत हो रही थी।

जिसके कारण भाजपा विधायक जिलाध्यक्ष,संघटन स्तर से लगातार दोनों से लगातार चर्चा की जा रही थी ताकि किसी एक को बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करवाए,अध्यक्ष के निर्वाचन के अंतिम समय में भाजपा द्वारा दुर्गा विजय पाटीदार को अध्यक्ष पद के लिए मुहर लगी जिसके बाद नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया वहीं कांग्रेस की किस्मत खराब निकली क्युकी कांग्रेस के पास कोई पिछड़ी महिला उम्मीदवार नहीं थी इसलिए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं।जिसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया हुई जिसमे दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने विजय मेहता की दावेदारी बता रखी थी लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा ने मनुप्रीया विनीत यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए हरी झंडी दे दी जिसके बाद नाम निर्देशन किया गया वहीं कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर भोपाल सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया हुई जिसमे मनुप्रीया विनीत यादव ने विजय प्राप्त कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।