ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आंगनवाड़ी केन्द्रों में मनाया गया सुपोषण दिवस

```

संवाददाता अनिल दिनेशवर
सिवनी: कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में नवंबर माह के पांचवे मंगलवार 29 नवंबर को जिले की सभी #आंगनवाड़ी केन्द्रों में उत्साह पूर्वक सुपोषण मंगल दिवस मनाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिजीत पचौरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों में समुदाय आधारित गतिविधियों के तहत मंगल दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रति त्रैमास में माह के पांचवें मंगलवार को नव दंपति को आंगनवाड़ी केंद्र पर आमन्त्रित कर गर्भावस्था पंजीयन, प्रसव संबंधी जानकारी और तैयारी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय मे जानकारी, पोषण संबंधी जानकारी, रक्तअल्पता के विषय मे जानकारी के साथ ही स्वच्छता और नियमित दिनचर्या के विषय मे जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *