ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भारत के 5 शहरों में धूमधाम से मनाई जाती है क्रिसमस, दिसबंर में बनाएं घूमने का प्लान

Christmas is celebrated
```

भारत में हर त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे ही यहां पर कुछ त्योहार बहुत ही खास तरीके से मनाए जाते हैं इन्हीं में से एक है क्रिसमस का त्योहार। क्रिसमस के दौरान बहुत से लोग इस फेस्टिवल का मजा लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस की धूम देखना चाहते हैं तो भारत के इन शहरों का रुख कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में….
पुडुचेरी
पुडुचेरी में भी क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती हैं। यहां पर मौजूद गॉथिक और कैथेड्रल चर्च की खूबसूरती को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह शहर तमिलनाडु के किनारे से कुछ ही दूरी पर स्थित है। क्रिसमस में यहां पर पारंपरिक अनुष्ठानों और मैरी बनाकर क्रिसमस एक यूनिक और क्रिएटिव तरीके से मनाया जाता है।
शिलोंग
मेघालय के उत्तरी-पूर्वी शहर शिलोंग में भी क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर ईसाई धर्म के काफी लोग रहते हैं जो ईसा मसीह के बर्थडे का जश्न मनाते हैं। क्रिसमस के दौरान यहां हर गली में चर्च, घरों की सुंदरता देखने लायक होती है।
केरल
केरल में भी क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि यहां पर कई सारे चर्च मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पर ईसाई धर्म के भी काफी लोग रहते हैं। क्रिसमस मनाने के लिए आप केरल जा सकते हैं। यहां के शानदार क्रिसमस फेस्टिवल का आप आनंद ले सकते हैं।
गोवा
गोवा में भी क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। पुर्तगाली विरासत और कैथोलिक आबादी के कारण यहां पर क्रिसमक का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस से कुछ दिनों पहले ही लोग अपने घरों और चर्चों को लाइट्स और फूलों से डेकोरेट कर लेते हैं। इसके अलावा रात में कैरोल भी गाते हैं। इस दौरान टूरिस्टों को भी यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है।
मुंबई
मुंबई में भी क्रिसमस का फेस्टिवल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मेट्रो सिटी में अगर आप क्रिसमस का त्योहार मनाना चाहते हैं तो मुंबई एकदम बेस्ट ऑप्शन रहेगा। बांद्रा के पश्चिमी उपनगगर में क्रिस्मस का नजारा देखने लायक होता है। स्थानीय लोगों के अलावा टूरिस्ट भी काफी मात्रा में मुंबई की क्रिस्मस देखने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *