ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आरटीआई मैदान में 342 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजन

```

आरटीआईगाजीपुर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 342 जोड़ों का विवाह समारोह आज आरटीआई मैदान में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में हुई संपन्न। शादी समारोह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया । इस अवसर पर डीएम आर्यका अखौरी. पूर्व पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता उप जिला अधिकारी प्रतिभा मिश्रा सहित अन्य जनपद स्तर के अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे सामूहिक विवाह जनपद के आठ विकासखंड नगर पालिका सदर जमानिया नगर पंचायत सैदपुर जिला पंचायत के कुल 342 जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। जिसमें 5 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ने वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया गया।

संवाददाता अंकित दुबे ब्यूरो चीफ गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *