महराजगंज जिले में किन्नर समुदाय के द्वारा अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 1 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले महासम्मेलन में देश के कोने-कोने से किन्नर शामिल हुए हैं। किन्नर गुरुओं की अगुवाई में प्रति कार्यक्रम चल रहे हैं।अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के आठवें दिन किन्नर गुरुओं की अगुवाई में शहर में कलश यात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कन्केश्वरी नंदगिरि ऊर्फ (किरन बाबा) सदस्य किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सर्व समाज के कल्याण के लिए कलश यात्रा निकाली गई। व तमाम स्थानों से आए किन्नर महागुरुओं ने कार्यक्रम स्थल पर हवन किया। उसके बाद हनुमानगढ़ी चौराहे से कलश लेकर नगर में भ्रमण किया गया।
जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल